क्षेत्रीय
24-May-2026
...


- सेंकड पीएम के बाद भदभदा विश्राम घाट पर हुआ अंतिम संस्कार - छोटे भाई ने दी मुखाग्नि, रोते-बिलखते बेसूध हो गई मॉ - परिजनो ने की थी अंतिम संस्कार में शामिल होने की भावुक अपील भोपाल(ईएमएस)। एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत मामले में कोर्ट के आदेश पर दिल्ली एम्स की टीम ने भोपाल आकर दूसरा पोस्टमार्टम किया। मौत के 12 दिन बाद परिजनो ने भोपाल के भदभदा विश्राम घाट पर ट्विशा शर्मा को अंतिम विदाई देते हुए अंतिम संस्कार किय। ट्विशा के छोटे भाई मेजर हर्षित ने ट्विशा को मुखाग्नि दी। वहीं इसके पहले परिजनों ने बेटी की विदाई में शहर वासियो से भी शामिल होने की भावुक अपील की थी। ट्विशा के शव पर लाल साड़ी डाली गई जिसे देख परिजन रोते-बिलखते नजर आये और मॉ रो-रोकर बेसूध हो गई, जिन्हें परिवार वाले लगातार संभाल रहे थे।अंतिम संस्कार में रिटायर्ड सैनिक समेत कई लोग शामिल हुए। गौरतलब है कि बेटी को इंसाफ दिलाने के लिए परिवार भोपाल कोर्ट से जबलपुर हाईकोर्ट तक गया। बाद में मामला सीबीआई जांच और सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा। इस बीच ट्विशा का शव मर्चूरी में रखा रहा। - 4 डॉक्टरो ने 3 घंटे तक किया पीएम ट्विशा शर्मा के शव का भोपाल एम्स में दिल्ली एम्स से आाई 4 सदस्यीय मेडिकल टीम ने दोबारा पोस्टमॉर्टम किया। करीब तीन घंटे तक चली इस प्रक्रिया के दौरान टीम ने कई पहलुओं की बारीकी से जांच की। पोस्टमॉर्टम होने के बाद मेडिकल टीम अपने साथ तीन बॉक्स में अपने इक्विपमेंट लेकर रवाना हो गई। पीएम से जुड़े सैंपल और विसरा भोपाल एम्स में ही सुरक्षित रखे गए हैं। टीम अपनी रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में सौंपेगी। गौरतलब है कि 12 मई की रात भोपाल के कटारा हिल्स में ट्विशा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी। ससुराल पक्ष इसे आत्महत्या बता रहा है, जबकि मायके पक्ष ने पति और ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। - सुप्रीम कोर्ट में आज होगी सुनवाई सुप्रीम कोर्ट ने ट्विशा शर्मा केस को स्वत: संज्ञान लिया है। सोमवार को चीफ जस्टिस की बेंच इस केस की सुनवाई करेगी। वहीं 7 दिन के पुलिस रिमांड पर चल रहे ट्विशा के पति समर्थ का पासपोर्ट जब्त करने के आदेश दिए हैं। मामले में भोपाल कोर्ट में सास गिरिबाला की जमानत निरस्त करने के लिए आवेदन दायर किया गया है। इस पर भी सोमवार को सुनवाई होगी। गौरतलब है कि सीएम मोहन यादव ने मामले की जांच सीबीआई से कराने पर सहमति दे दी है। - परिवार ने जारी किया भावुक नोट अंतिम संस्कार से पहले ट्विशा शर्मा के परिवार ने एक भावुक नोट जारी करते हुए बेटी के अंतिम संस्कार का समय और स्थान बताते हुए सभी शुभचिंतकों से भदभदा विश्राम घाट पहुंचकर ट्विशा को अंतिम श्रद्धांजलि देने की अपील भी की। परिवार ने कहा कि जवान बेटी को खोने का दर्द पहले ही असहनीय था, लेकिन कई दिनों तक अंतिम संस्कार का इंतजार करना उनकी पीड़ा को और बढ़ा गया। परिवार ने लिखा कि जहां सामान्यतः 13 दिन के भीतर सभी संस्कार पूरे हो जाते हैं, वहीं वे अब जाकर अपनी बेटी को अंतिम विदाई दे पा रहे हैं। परिवार ने कहा कि उन्होंने हर कानूनी प्रक्रिया में सहयोग किया है और उन्हें अब भी न्याय व्यवस्था पर भरोसा है। उन्होंने निष्पक्ष और पारदर्शी जांच की मांग दोहराते हुए कहा कि सच को दबाया नहीं जा सकता। भावुक अपील में परिवार ने समाज, मीडिया, महिला संगठनों और न्यायप्रिय लोगों से इस कठिन समय में साथ खड़े रहने की बात कही। जुनेद / 24 मई