कोलकाता (ईएमएस)। आईपीएल में खिलाड़ी दबाव कम करने के लिए कई तरह के तरीके अपनाते हैं। इसी तर्ज पर कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाड़ी डब्ल्यूडब्ल्यू ई जैसे मुकाबले करते दिखे। केकेआर टीम के बल्लेबाज रिंकू सिंह और विकेटकीपर टिम सिफर्ट जिम में ही डल्यूडब्लयूई रेसलरों की तरह भिड़ गये। इस दौरान रिंकू ने अपने साथी खिलाड़ी को दिग्गज रेसलर ब्रॉक लेसनर की तरह उठाकर पटक दिया। केकेआर द्वारा अपने सोशल मीडिया हैंडल पर साझा किए गए एक वीडियो में, दोनों खिलाड़ी पूरी मस्ती में एक-दूसरे को दबोचते और रेसलिंग करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान वे वहां रखी एक बेंच पर गिर पड़े, जिसके बाद टीम के एक सहयोगी स्टाफ को उन्हें अलग करना पड़ा। खिलाड़ियों की यह मजेदार जुगलबंदी और हल्की-फुल्की नोकझोंक प्रशंसकों को भी मजेदार लगी। इससे अंदाजा होता है कि खिलाड़ी कि दबाव वाले मुकाबले से पहले टीम का माहौल किसी प्रकार से सकारात्मक बनाते हैं ।इस सीजन में केकेआर की शुरुआत भले ही धीमी रही हो पर टीम ने बीच सत्र में में शानदार वापसी की। गिरजा/ईएमएस 25 मई 2026