हैदराबाद (ईएमएस)। कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) टीम इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में प्लेऑफ में नहीं पहुंच पायी है। केकेआर को सबसे अधिक नुकसान श्रीलंकाई स्पिनर मथीसा पाथिराना को शामिल करने से हुआ है। पाथिराना इस सत्र में केवल 20 मिनट ही खेल पाये जबकि उन्हें 18 करोड़ रुपये की मोटी रकम देकर खरीदा गया था। केकेआर की टीम मुंबई इंडियंस पर राजस्थान रॉयल्स की जीत के साथ ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गयी थी। केकेआर ने पाथिराना को मिनी नीलामी में 18 करोड़ रुपये की मोटी कीमत पर खरीदा था पर वह सत्र की शुरुआत से ही चोटिल हो गये। वह फिट नहीं होने के कारण बीच में सत्र से जुड़े थे। टीम ने उन्हें गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैदान पर उतारा था पर वह केवल 8 गेंदें फेंकने के बाद ही हैमस्ट्रिंग इंजरी के शिकार हो गो थे। पाथिराना बड़ी मुश्किल से पूरे सीज़न में 20 मिनट ही खेल पाये। इससे केकेआर का का 18 करोड़ रुपये का निवेश बेकार गया। रहाणे की कप्तानी वाली केकेआर के लिए शुरुआत से ही सत्र कठिन रहा था। पाथिराना के कारण कई और खिलाड़ी भी चोटित होने से बाहर थे जिससे भी केकेआर को नुकसान हुआ। हर्षित राणा सत्र शुरु होने से पहले ही चोट के कारण मैदान से बाहर हो गए। इसी कारण इस सत्र में केकेआर की गेंदबाजी कमजोर रही। हालांकि कार्तिक त्यागी और वैभव अरोड़ा जैसे युवा तेज गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया, पर वह पर्याप्त नहीं रहा। केकेआर सत्र में 14 लीग मैचों में से केवल 6 ही जीत पायी और प्लेऑफ में नहीं पहुंच पायी। ईएमएस 25मई 2026