ट्रेंडिंग
25-May-2026
...


-पुलिस व प्रशासन टीम बचाव कार्य में जुटी, सभी मृतक सतारा के रहने वाले महाबलेश्वर,(ईएमएस)। महाराष्ट्र के महाबलेश्वर में एक भीषण सड़क हादसे ने आठ लोगों जान चली गई। पोलादपुर-आंबेनळी घाट मार्ग पर एक स्कॉर्पियो कार अनियंत्रित होकर करीब 800 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसा इतना भीषण था कि वाहन में सवार सभी लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक हादसा रविवार देर रात हुआ। रात का अंधेरा और घाट क्षेत्र का दुर्गम रास्ता बचाव कार्य में सबसे बड़ी चुनौती बन गया। सूचना मिलते ही महाबलेश्वर ट्रैकर्स की टीम, पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचे। सभी मृतक सातारा जिले के कोरेगांव तहसील के आसगांव गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। इनमें महेश अनिल पवार (25), आदित्य अशोक सालुंखे (21), रितेश राजेंद्र लोखंडे (25), सुहास जितेंद्र लोखंडे (20), अंश समीर चव्हाण (18), उत्कर्ष आनंद शिंगटे (21), अनिल अभिमन्यू शिंगटे (25) नितीन किसन नायकोंडे (35) शामिल हैं. सुबह करीब छह बजे से चार अलग-अलग रेस्क्यू टीमें युद्धस्तर पर बचाव अभियान में जुटी हैं। स्थानीय प्रशासन और पुलिस लगातार घटनास्थल पर मौजूद रहकर राहत कार्य की निगरानी कर रहे हैं। फिलहाल दुर्घटना की असली वजह का पता नहीं चल सका है। पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है। शुरुआती तौर पर आशंका जताई जा रही है कि घाट मार्ग के खतरनाक मोड़, रात का समय या वाहन के नियंत्रण खोने जैसी परिस्थितियां हादसे की वजह हो सकती है। सिराज/ईएमएस 25मई26