लेख
26-May-2026
...


शुभ संवत 2083, शाके 1948, सौम्य गोष्ठ, ज्येष्ठ, शुक्ल पक्ष, बसंत ऋतु, गुरु उदय पूर्वे, शुक्रोदय, पश्चिमे तिथि, कमला एकादशी, बुधवार, पू.फा.नक्षत्रे, घन योगे, वव करणे, सिंह की चंद्रमा, भद्रा 5/54, रवि 55/28 मेष बुध 46/12 तथापि पूर्व दिशा की यात्रा शुभ उत्तम होगी| आज जन्म लिए बालक का फल........ आज जन्म लिया बालक योग्य, बुद्धिमान, चपल, चतुर, चंचल, स्वाभीमानी, उत्तम वृत्ति वाला, योगी-भोगी, शिक्षक-शिक्षाविद्, शिक्षाशास्त्री, लेक्चरार, प्रोफेसर, प्रिंसपाल, पंडित, विद्वान, संत-महात्मा, मठ मालिक होगा। मेष राशि :- स्त्री-वर्ग से हर्ष-उल्लास, अधिकारियों का समर्थन फलप्रद होगा, समय स्थित पर ध्यान दें। वृष राशि :- योजनायें फलीभूत हों, शुभ समाचार संभव बनेगा तथा रुके कार्य उत्तम बनेगा, ध्यान दें। मिथुन राशि :- धन लाभ, आशानुकूल सफलता का हर्ष, बिगड़े हुये कार्य अवश्य ही बनेंगे, ध्यान दें। कर्क राशि :- अर्थ-व्यावस्था की चिंता बनी ही रहेगी, कार्य-कुशलता से संतोष होगा, कार्य बनेंगे। सिंह राशि :- भोग-एश्वर्य की प्राप्ति होगी, कार्यगति उत्तम, सुख के साधन अवश्य ही बनेंगे। कन्या राशि :- आर्थिक योजना पूर्ण हो, समय पर सोचे कार्य पूर्ण होंगे, समय ठीक चल रहा है। तुला राशि :- पारिवारिक बाधायें परेशान करेंगी, विरोधी तत्व कष्टप्रद कार्य अवश्य करेंगे। वृश्चिक राशि :-मानसिक बेचैनी, उद्विघ्नता से बचें तथा लाभ अवश्य ही होगा। धनु राशि :- चिन्तायें होंगी, मनोबल बनाये रखें, कार्य व्यावसाय में विशेष लाभ होगा। मकर राशि :- तनाव, क्लेश व अशांति, मानसिक विभ्रम तथा धन का लाभ अवश्य ही होगा। कुंभ राशि :- अशांति, धन का व्यय, कष्टप्रद स्थित रहेगी, मित्रों से मनोमालिन्य बनेगा। मीन राशि :- प्रयत्न करने पर भी सफलता न मिले, इष्ट-मित्र सहयोगी होंगे। पीएल गौतमाचार्य // मोनिका