राष्ट्रीय
26-May-2026
...


इन्दौर (ईएमएस) आनलाइन ठगी की वारदातों को अंजाम देने वाले ये शातिर साइबर ठगोंरे नित नये पैंतरे अपनाते रहते हैं, जिनमें सर्वाधिक वें होते हैं जो आम जन के रोजमर्रा जीवन-शैली से संबंधित अथवा समयानुकूल या बहुचर्चित होते हैं, जिससे आम जन सहज ही उनकी ओर आकर्षित हो उनके जाल में फंसकर ठगी का शिकार हो जाता है। ऐसे ही अब इन शातिर साइबर ठगोंरों ने इंटरनेट पर ट्रेंड कर रहे कॉकरोच जनता पार्टी नाम पर ठगी की वारदात करना शुरू कर दिया है और इन्दौर में इस तरह की ठगी का पहला मामला दर्ज भी हो चुका है। मामले में शातिर साइबर ठगोरे ने कॉकरोच जनता पार्टी ज्वाइन करने और पीएम आवास योजना का लाभ दिलाने के नाम पर एक पीड़ित को फिशिंग लिंक भेजी जिसे क्लिक करते ही उसका मोबाइल हैक हो गया और उसके खाते से 96 हजार रुपए उड़ा ली गई। पीड़ित के मोबाइल पर यह फिशिंग लिंक उसके दोस्त के नंबर सात भेजी गई थी जिसे भी साइबर ठगोरे ने हैक कर लिया था। मामला शहर के रामबाग क्षेत्र का है और पीड़ित एक डॉक्टर दंपती के यहां ड्राइवर है। उसने कल जोन-1 डीसीपी कार्यालय पर शिकायत दर्ज कराते बताया कि शुक्रवार रात गांव में रहने वाले उसके एक मित्र के व्हाट्सऐप नंबर से मैसेज आया था। मैसेज में लिखा था कि यदि आपको कॉकरोच जनता पार्टी ज्वाइन करना है तो लिंक पर क्लिक करें। साथ ही पीएम आवास योजना के तहत मकान और लोन दिलाने का भी कहा गया। उसने भरोसे में आकर लिंक क्लिक कर दी। इसके बाद उसका मोबाइल अचानक स्लो हो हैंग होने लगा। जिसके चलते उसने मोबाइल स्विच ऑफ कर दिया और करीब दो घंटे बाद से जब मोबाइल चालू किया तो बैंक खाते से 96 हजार रुपए अधिक राशि दूसरे खाते में ट्रांसफर हो चुकी थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई कि जिस मित्र के नंबर से ड्राइवर को लिंक मैसेज आया था ठगोंरो ने उस मित्र का मोबाइल भी हैक किया था। इसके बाद उसकी कॉन्टैक्ट लिस्ट में मौजूद लोगों को उसी नंबर से फिशिंग लिंक भेजी गई। मित्र का नंबर देखकर पीड़ित ने लिंक खोली और साइबर ठगी का शिकार हो गया। फिलहाल पुलिस ने मामले में साइबर सेल की मदद से गहन जांच पड़ताल शुरू कर दी है। इसे हिंदी में प्रतीकात्मक कार्टून बनाकर दे और कुछ भी न लिखे