-प्रवासी भारतीय और विदेशी हजारों की संख्या में शामिल लंदन (ईएमएस)। ब्रिटेन की राजधानी लंदन में भगवान जगन्नाथ की 57वीं ऐतिहासिक रथ यात्रा बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ निकाली गई। इस दौरान हजारों प्रवासी भारतीयों के साथ बड़ी संख्या में विदेशी श्रद्धालु भी शामिल हुए। पारंपरिक वेशभूषा, भजन-कीर्तन और ढोल-नगाड़ों के बीच निकली यात्रा ने पूरे शहर को भक्तिमय बना दिया। श्रद्धालुओं ने भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और देवी सुभद्रा के रथ को खींचकर पूजा-अर्चना की। यात्रा मार्ग पर जगह-जगह सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस्कॉन संस्था द्वारा आयोजित यह रथ यात्रा पिछले 57 वर्षों से लगातार निकाली जा रही है, जो भारतीय संस्कृति और आस्था का प्रतीक बन चुकी है। नंदिनी परसाई/26 मई 2026