राज्य
26-May-2026


जबलपुर (ईएमएस)। एम्पायर तिराहे के पास मोटर साइकिल पर टेमरभीटा स्थित घर से पति के साथ बाइक पर सवार हो सराफा बाजार जाने के लिए निकली महिला के हाथ से आभूषण भरा पर्स छीनकर अज्ञात बदमाश फरार हो गए। मामले की रिपोर्ट पर पुलिस प्रकरण दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज और संदेहियों को खंगाल रही है। इस संबंध में जानकारी देते हुए केंट थाना पुलिस ने बताया कि अयोध्या हिल्स कॉलोनी में रहने वाले अजय मिश्रा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह प्राईवेट काम करता है। 25 मई को शाम के समय अपने घर टेमर भीटा से अपनी मोटर सायकल में पत्नी शकुन्तला एवं बेटे को बैठाकर सराफा बाजार के लिये निकला था। जैसे ही एम्पायर तिराहे के पास पहुंचा, इसी दौरान एक मोटर सायकल में तीन लड़के आए और उसकी मोटर सायकल के पीछे तरफ उसकी पत्नी का पर्स लूटकर भाग गये। उसने उन लडकों का पीछा किया, जो नहीं मिले। मोटर सायकल सफेद काले रंग की थी, जिसमें नम्बर प्लेट नहीं थी। पत्नी के पर्स में मोबाइल, एक सोने की अंगूठी, एक लाकेट, कान के 2 लोंग, बच्चे की चांदी की चैन रखी थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट पर धारा 309(4) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। अजय पाठक / मोनिका / 26 मई 2026/ 03.15