राज्य
26-May-2026


जबलपुर (ईएमएस)। चरगवां थाना अतंर्गत बरखेडा गांव में एक 30 वर्षीय युवक ने पत्नी के मायके में रहते अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जाता है कि युवक की लगभग सात माह पूर्व ही शादी हुई थी और कुछ दिन पहले ही पति पत्नी में किसी बात पर कहा सुनी हो गई थी जिसके बाद वह मायके चली गई थी। इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार बरखेडा निवासी विकास झारिया ने दरमियानी रात अपने कमरे में फांसी का फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। सुबह परिवार वालों ने उसे फांसी पर लटके देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसकी पत्नी के बीच कुछ दिन पहले कहा सुनी हो गई थी जिसके बाद उसकी पत्नी मायके चली गई थी। इस बात से वह मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। संभवत: इसी के चलते उसने आत्महत्या कर ली। बहरहाल पुलिस मर्ग जांच के बाद ही आत्महत्या के कारणें का खुलासा हो सकेगा। अजय पाठक / मोनिका / 26 मई 2026/ 03.19