जबलपुर (ईएमएस)। मोक्ष मानव उत्थान समिति ने चार लावारिस शवो का तिलवारा मुक्तिधाम में विधि विधान से अंतिम संस्कार किया, वहीं एक बेसहारा बुर्जुग को मोक्ष आश्रम में आश्रय दिया| मोक्ष संस्था के आशीष ठाकुर ने बताया कि गढ़ा पुलिस द्वारा तीन लावारिस शवों को अंतिम संस्कार के लिए सुपुर्दनामे में लिया गया, जिसके बाद संस्था के सहयोगियों ने मृत आत्माओं की अंत्येष्टि की। इसके साथ ही सड़क किनारे बेसहारा अवस्था में मिले बुजुर्गों को भी मोक्ष टीम द्वारा सुरक्षित रूप से उठाकर “मोक्ष आश्रय” मेडिकल क्षेत्र में आश्रय एवं देखभाल उपलब्ध कराई जा रही है। समिति ने समाजसेवियों एवं जनसामान्य से अपील की है कि मानव सेवा के इस कार्य में सहयोग करें, जिससे संस्था जरूरतमंद एवं बेसहारा लोगों की मदद का कार्य कर सके। सुनील साहू / मोनिका / 26 मई 2026/ 03.19