राज्य
26-May-2026


जबलपुर (ईएमएस)। चरगवां पुलिस ने हीरापुर के जंगल में अवैध शराब के कारोबार में लिप्त एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से 60 लीटर कच्ची शराब जब्त की है| चरगवां थाना प्रभारी श्रीमति सरोजनी टोप्पो चौकसे ने बताया कि गत रात मुखबिर की सूचना पर हीरापुर के जंगल में शराब बेचने ग्राहक का इंतजार कर रहा इमझर निवासी 35 वर्षीय बटन परस्ते को पुलिस ने गिरफ्तार कर उसके पास से 60 लीटर कच्ची शराब जब्त की है| जब्त शराब की कीमत लगभग 6 हजार रुपए बताई गई है| पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। सुनील साहू / मोनिका / 26 मई 2026/ 05.21