जबलपुर (ईएमएस)। गौरीघाट थाना अतंर्गत गणेश मंदिर के सामने स्थित एक जनरल स्टोर दुकान की चिटकनी हटाकर अज्ञात चोर दुकान में रखे 30 हजार रुपए का माल और 20 हजार रुपए नगद चोरी कर ले गए| गौरीघाट पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार अवधपुरी कालोनी गौरीघाट निवासी 65 वर्षीय अशोक कुमार होतवानी गत रात 10 बजे गणेश मंदिर के पास स्थित मनोज जनरल स्टोर्स दुकान बंद कर घर अवधपुरी कालोनी चला गया था| दूसरे दिन सुबह 9 बजे दुकान खोलने आया तो देखा कि दुकान के पीछे वाले दरवाजे की चटकनी हटाकर अज्ञात चोर दुकान में घुसा और दुकान में रखा समान फेशियल किट, फेश पाउडर, फेयर लवली, पोन्डस क्रीम, जांय क्रीम, एवं हार सेट, पायल, कंगन, मंगल सूत्र सभी आर्टीफिसिशल समान तथा नगदी 20 से 32 हजार रुपए चोरी कर ले गए| चोरी गए समान की कीमत 12 हजार रुपए बताई जा रही है| पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है| सुनील साहू / मोनिका / 26 मई 2026/ 05.15