क्षेत्रीय
26-May-2026
...


भोपाल(ईएमएस)। शुक्रवार को दाऊदी बोहरा समुदाय द्वारा पवित्र त्यौहार ईद-उल-अजहा को अकीदत और खुशियो के साथ मनाया गया। ईद के दिन राजधानी में अलसुबह विभिन्न बोहरा मस्जिदों, जैसे अलीगंज स्थित हैदरी मस्जिद हुसैनी मस्जिद पीरगेट,बद्री मस्जिद सैफिया कॉलेज,अहमदी मस्जिद कब्रिस्तान,नजमी हाल नूरमहल,बुरहानी मस्जिद कारोद और इंजिनियर मोहल्ला कोहेफिजा में सुबह से ही समाजजन नमाज़ के लिए एकत्रित हुए। विशेष नमाज अदा करने के बाद देश और दुनिया की बेहतरी और तरक्की के लिए सामूहिक दुआ की गई। ईद की नमाज अदा करने के बाद सभी लोगों ने एक दूसरे को गले मिलकर मुबारकबाद दी। त्यौहार के लेकर बच्चों से लेकर बड़ों तक में उत्साह नजर गया। भोपाल के दाऊदी बोहरा समाज के मीडिया समन्वयक, इब्राहिम अली दाऊदी ने जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और नगर निगम प्रशासन को ईद के इस सफल और शांतिपूर्ण आयोजन में पूर्ण सहयोग प्रदान करने के लिए धन्यवाद दिया है। उन्होनें सभी शहरवासियों को ईद की मुबारकबाद देते हुए आपसी भाईचारे को सांप्रदायिक सौहार्द को और मजबूत करने की अपील की। जुनेद / 25 मई