जबलपुर (ईएमएस)। अंतस साहित्यिक सांस्कृतिक और सामाजिक संस्था के तत्वावधान में अंतस काव्य महोत्सव का आयोजन रत्नशी डीसिल्वा स्कूल बल्देवबाग में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आचार्य भागवत दुबे, अध्यक्ष महामहोपाध्याय डॉ हरिशंकर दुबे, विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ साहित्यकारा डॉ राजलक्ष्मी शिवहरे एवं सारस्वत अतिथि डॉ एच.बी. पालन ने अतिथि उद्बोधन दिया। मंगल भाव राजेंद्र मिश्रा, आलोक पाठक ने व्यक्त किया। संस्था के संस्थापक डॉ अनिल कुमार कोरी ने संस्थागत उद्बोधन व्यक्त किया। सरस्वती वंदना श्रीमती सिद्धेश्वरी सराफ शीलू ने की एवं श्री गणेश की भक्तिमय कुचिपुड़ी नृत्य प्रस्तुति कु समृद्धि कोरी ने की।कार्यक्रम का संयोजन डॉ शशि लड़िया और रचना श्रीवास्तव ने किया। समन्वयन डॉ मंजू गोरे और ज्योति मिश्रा ने किया। कार्यक्रम का संचालन राजेश पाठक प्रवीण एवं संतोष नेमा संतोष ने किया एवं आभार अंतस की निर्देशिका श्रीमती विनीता पैगवार विधि ने व्यक्त किया। आयोजन में विशेष प्रस्तुति बांसुरी वादन पी. डी .दीक्षित एवं प्रेरक गीत गायन राजेश तिवारी ने किया। इस अवसर पर अंतस परिवार से यूनुस अदीव, श्रीमती सरोज संतोषी, राकेश पैगवार, श्रीमती अनुकंपा अभय नायक, रिचा कोरी, अमित सिंह बाबा, सुरेश दर्पण, अनुराग कोरी सांई, सुमनलता पैगवार ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर वरिष्ठ साहित्यकार, अभय तिवारी, विजय नेमा अनुज, इंजी विनोद नयन, सुभाष सलभ, बसंत शर्मा , संतोष नेमा, निर्मला तिवारी, कामना कौस्तुभ, मन्नान फ़राज़ सुनील तोमर, छाया सिंह मीना भट्ट, पुरुषोत्तम भट्ट, अमर सिंह वर्मा आदि साहित्यकार मौजूद रहे। सुनील साहू / मोनिका / 26 मई 2026/ 05.06