धार (ईएमएस)। जिला स्पोर्ट्स एंड कल्चरल सोसायटी, योग आयोग एवं धार जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में स्वर्गीय अरविंद जी काशिव (वरिष्ठ पत्रकार) एवं स्वर्गीय संदीप जी कराले (वरिष्ठ समाजसेवी) की स्मृति में आयोजित 36वें ग्रीष्मकालीन खेलकूद प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ श्रीमती शैलाराजे पवार महारानी साहिबा के मुख्य आतिथ्य एवं श्रीमती नेहा महेश बोडाने, अध्यक्ष नगर पालिका धार, की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। इस खेलकूद प्रशिक्षण शिविर में क्रिकेट, कराटे, फिजिकल एक्टिविटीज, फिटनेस ट्रेनिंग, ताइक्वांडो आदि खेलों का प्रशिक्षण विभिन्न प्रशिक्षकों द्वारा प्रदान किया जाएगा। बच्चों की प्रतिभा को निखारने हेतु यह प्रशिक्षण शिविर प्रतिदिन धर पब्लिक स्कूल के खेल मैदान पर आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा श्रीमंत महाराज स्वर्गीय हेमेंद्र सिंह जी पवार, स्वर्गीय अरविंद जी काशिव एवं स्वर्गीय संदीप जी कराले के चित्रों पर माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत श्रीमती कल्पना जोशी (वरिष्ठ समाजसेवी) द्वारा किया गया। श्रीमती शैलाराजे पवार का स्वागत पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया। वहीं श्रीमती नेहा महेश बोडा का स्वागत श्री जगदीश जी शर्मा (योग गुरु) एवं सुश्री डिंपल परमार (कराटे खिलाड़ी) द्वारा किया गया। अतिथियों का स्वागत श्री यशवंत जी निकम, श्रीअम्बालाल पाटीदार, श्री कपिल यादव, श्री विजय सोलंकी, श्री राम सोलंकी एवं कुशल शर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम का स्वागत भाषण एवं प्रस्तावना श्री जगदीश जी शर्मा (योग गुरु) द्वारा प्रस्तुत की गई। अतिथियों को स्मृति चिन्ह श्री प्रदीप जी जोशी “किका भाई” द्वारा भेंट किए गए। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन राम गोपाल शर्मा “गुरूजी” द्वारा किया गया। ईएमएस / 26/05/2026