शाजापुर (ईएमएस)। ईद उल अजहा गुरुवार को मनाई जा रही है ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी के सज्जाद अहमद कुरैशी ने बताएं मुस्लिम समुदाय ईदगाह में ईद की मुख्य नमाज अदा करेंगे शहर काजी रहमतुल्ला साहब द्वारा तय किए गए वक्त के मुताबिक नमाज प्रातः 8:00 बजे होगी ईद का खुतबा शहर काजी रहमतुल्लाह साहब पढ़ेंगे सज्जाद अहमद कुरैशी ने बताया कि बकरीद या ईद उल अजहा के पीछे पैगंबर हजरत इब्राहिम अलैहिस्सलाम का वह जज्बा है जो कायनात के पालनहार अर्थात अल्लाह की मर्जी से अपने बेटे की कुर्बानी देने तक से नहीं हिचकता बकरीद के जरिए अल्लाह मुसलमान को न्याय, कुर्बानी, त्याग, हमदर्दी और मोहब्बत के साथ सच्चाई के सहारे तरक्की के रास्ते पर चलने का हुक्म देते हैं ईद उल अजहा पैगंबर हजरत इब्राहिम अलैहिस्सलाम की परवरदिगार अर्थात अल्लाह के साथ मोहब्बत ,वफादारी व उसके हुकुम का पालन की शान में मनाई जाती है जिसका उदाहरण पैगंबर हजरत इब्राहिम खलीलुल्लाह ने अपनी पूरी जिंदगी में पेश किया श्री कुरैशी ने बताया की कुर्बानी मात्र इस्लामी एतबार से हलाल जानवर के गले पर छूरी फेरने का नाम नहीं है बल्कि दिल से अल्लाह की प्रति समर्पण का इरादा और ख्याल है अगर कोई व्यक्ति केवल हलाल जानवर के गले छूरी फेरता है और उसका दिल इस रूह से खाली रहता है तो वह बेवजह, नाहक एक बेकसूर जानवर का खून बहता है अल्लाह जो जिंदगी और मौत का मालिक है हम सब का पालनहार है अल्लाह को उसके खून या गोशत की कोई जरूरत नहीं है उसको तो सिर्फ ईमान की मजबूती चाहिए कोई निजी फायदा, कोई लालच, कोई डर, कोई अंदर की कमजोरी व बाहर की ताकत उसको हक व सच्चाई के रास्ते से डिगा ना सके इसी जज्बात का नाम है कुर्बानी ईएमएस / 26/05/2026 (शाजापुर) चतुर्थ समयमान वेतनमान आदेश में देरी, पेंशनर्स एसोसिएशन ने डीईओ कार्यालय पर किया धरना प्रदर्शन फोटो-26-एसजेआर01- प्रदर्शन के दौरान जमा पेंशनर्स। शाजापुर (ईएमएस)। शिक्षकों के चतुर्थ समयमान वेतनमान के आदेश बार-बार निवेदन के बावजूद जारी न होने से आक्रोशित शिक्षकों और पेंशनर्स ने मंगलवार दोपहर जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया। यह धरना प्रमुख पेंशनर्स एसोसिएशन के आह्वान पर आयोजित किया गया था। लंबे समय से लंबित चतुर्थ समयमान वेतनमान की मांग को लेकर जब विभाग द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, तो बड़ी संख्या में पेंशनर्स और शिक्षक डीईओ कार्यालय परिसर में एकत्रित हो गए और नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए। धरना प्रदर्शन के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी राजेन्द्र शिप्रे ने प्रदर्शनकारियों के बीच पहुंचकर उनसे चर्चा की। डीईओ ने एसोसिएशन को स्पष्ट आश्वासन दिया कि जिन शिक्षकों के प्रस्ताव कार्यालय को प्राप्त हो चुके हैं, उनके आदेश हर हाल में 31 मई तक प्रसारित कर दिए जाएंगे। इस ठोस आश्वासन पर विश्वास जताते हुए पेंशनर्स एसोसिएशन ने अपना धरना प्रदर्शन फिलहाल स्थगित कर दिया है। धरना प्रदर्शन में मुख्य रूप से प्रमुख पेंशनर्स एसोसिएशन के प्रांतीय महामंत्री सह जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह पंवार, संरक्षक टी.आर. सिसौदिया, राजेन्द्र शर्मा, दीवान सिंह यादव, संतोष सचान, जिला सचिव कीरतसिंह बुंदेला, जिला महामंत्री तिलोकचंद भालोट, उपाध्यक्ष अनिल शर्मा, हरीश ठोमरे और शिवाजी सोनी शामिल हुए। इनके साथ ही मध्य प्रदेश विद्युत मंडल पेंशनर्स एसोसिएशन के जिला सचिव मनोहर सिंह नायक, अशोक कुमार गंधारे, नारायण सिंह मारू, कमल किशोर कटारिया, कमलेश जोशी, गोपाल देवड़ा, उमराव सिंह मंडलोई और कृष्णराव जादौन सहित कई अन्य सदस्य एवं शिक्षक बड़ी संख्या में उपस्थित थे। ईएमएस / 26/05/2026