क्षेत्रीय
26-May-2026


ग्वालियर ( ईएमएस ) । शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव ने बताया कि 28 मई, 2026 बुधवार को देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं.जवाहर लाल नेहरू जी की 62वीं पुण्यतिथि के अवसर पर कम्पू स्थित नेहरू उद्यान में पं.जवाहर लाल नेहरू जी प्रतिमा पर प्रातः 8.30 शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।    शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव ने बताया कि आज 27 मई को सभी कांग्रेसजन सीधे कम्पू स्थित नेहरू उद्यान पहुंचेंगे जहां पर नेहरू जी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए जाएंगे। पुण्यतिथि कार्यक्रम में विधायक, पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक, मप्र कांग्रेस, जिला कंाग्रेस, ब्लॉक कांग्रेस, मंडलम कांग्रेस, सेक्टर कांग्रेस, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस  , सेवादल, एनएसयूआई, विभाग प्रकोष्ठ, पार्षद, पूर्व पार्षद सहित समस्त कंाग्रेस कार्यकर्ता सम्मिलित रहेंगे।