ग्वालियर ( ईएमएस ) | भारत सरकार युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय द्वारा चलाए जा रहे *स्वच्छता ही सेवा* के अंतर्गत दो दिवसीय स्वच्छता श्रमदान एवं स्वच्छता कार्यशाला के प्रथम दिवस जीवाजी विश्वविद्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना के चयनित स्वयंसेवकों ने *स्वच्छता एक्शन प्लान* के तहत महाराज बाड़े पर स्वच्छता अभियान चलाया। राष्ट्रीय सेवा योजना क्षेत्रीय निदेशालय मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ एवं रासेयो जीवाजी विश्वविद्यालय की संयुक्त संगठन व्यवस्था में इस दो दिवसीय स्वच्छता श्रमदान कार्यशाला का आयोजन एनएसएस माधव महाविद्यालय द्वारा किया जा रहा है। महाराज बाड़े पर आज प्रातः 7 बजे स्वच्छता अभियान की शुरूआत दक्षिण विधानसभा क्षेत्र नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी भीष्म पमनानी , वार्ड 50 के स्वास्थ्य अधिकारी विक्रम बांगड़े , प्राचार्य माधव महाविद्यालय डॉ. शिवकुमार शर्मा एवं जिलासंगठक रासेयो ग्वालियर डॉ. मनोज अवस्थी की उपस्थिति में चलाया गया। रासेयो स्वयंसेवकों ने 53 बोरी सूखे कचरे का निस्तारण किया। इस मौके पर स्वयंसेवकों ने महाराज बाड़े पर मानव श्रृंखला बनाकर और रैली निकाल कर स्वच्छता संदेश दिया। स्वच्छता कार्यशाला के संयोजक वरिष्ठ रासेयो कार्यक्रम अधिकारी डॉ. संजय कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में चलाए गए स्वच्छता अभियान में महात्मा गांधी लॉ कॉलेज के रासेयो कार्यक्रम अधिकारी डॉ. नोवेन्द्र सिंह, माधव महाविद्यालय की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सरिता दीक्षित, विश्वविद्यालय रासेयो प्रकोष्ठ के आकाश अष्ठाना, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष धीरज ढींगरा, समाजसेवी संजीव चौरसिया, विजय बांगड़े, नरेन्द्र जी, आशुतोष पालीवाल, अनामिका राठौर, विष्णु बाथम आदि उपस्थित रहे। कार्यशाला द्वितीय दिवस 29 मई के कार्यक्रम का आयोजन माधव महाविद्यालय के अटल सभागार में प्रातः 11 बजे से होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संसद सदस्य मा. भारत सिंह कुशवाहा होंगे। अध्यक्षता मध्यभारत शिक्षा समिति के अध्यक्ष प्रो.राजेन्द्र बांदिल करेंगे। मुख्यवक्ता के रूप में भारत सरकार उपकार्यक्रम सलाहकार डॉ. अशोक श्रोती उपस्थित रहेंगे। विशिष्ठ अतिथि समन्वयक रासेयो जीवाजी विश्वविद्यालय डॉ. हरिशंकर कंसाना होंगे। साथ ही विशेष रूप से प्राचार्य डॉ. शिवकुमार शर्मा व जिलासंगठक रासेयो डॉ. मनोज अवस्थी भी उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर स्वच्छता अभियान में भाग लेने वाले स्वयंसेवकों को सांसद द्वारा प्रमाणपत्र वितरित किए जाएंगे।