28-May-2026
...


- 12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के’ कार्यशाला में बनी रणनीति फतेहपुर (ईएमएस)। भारतीय जनता पार्टी द्वारा “12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के” अभियान के तहत गुरुवार को जेल रोड स्थित जिला कार्यालय में जिला कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में केंद्र सरकार के 12 वर्षों के विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी रंजना उपाध्याय मौजूद रहीं। कार्यशाला को संबोधित करते हुए रंजना उपाध्याय ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार विकास के पथ पर अग्रसर है और देशवासियों का विश्वास निरंतर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश नेतृत्व द्वारा संगठन को मजबूत करने के लिए समय-समय पर विभिन्न अभियान और कार्यक्रम संचालित किए जाते रहे हैं। उन्होंने बताया कि “12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के” अभियान के अंतर्गत नौ प्रमुख कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई है, जिसका संचालन 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस से 21 जून विश्व योग दिवस तक किया जाएगा। अभियान के तहत केंद्र सरकार की उपलब्धियों और जनहितकारी योजनाओं को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अपनी जिम्मेदारियों का सकारात्मक रूप से निर्वहन करने का आह्वान किया। जिला कार्यशाला की अध्यक्षता नीरज सिंह ने की, जबकि संचालन अभियान के जिला संयोजक एवं जिला उपाध्यक्ष उदय लोधी ने किया। अभियान में सह संयोजक के रूप में सुनीता गुप्ता, अरिमर्दन सिंह एवं मधुराज विश्वकर्मा दायित्व निभा रहे हैं। कार्यशाला में जहानाबाद विधायक राजेंद्र सिंह पटेल सहित पंकज त्रिवेदी, सुशीला मौर्या, अपर्णा सिंह, कुलदीप भदौरिया, पंकज त्रिपाठी, प्रवीण सिंह, राधा साहू, गीता सिंह, रेखा सरोज, ओम प्रकाश पाल, सुधीर मिश्रा, धर्मेंद्र सिंह, विमलेश पांडेय, सुमित द्विवेदी, राजबहादुर पासवान, बलराम चौहान, गौरव शुक्ला, शिवाकांत तिवारी, अखिलेश कुमार, अमित शिवहरे, विजय प्रताप सिंह, कमलेश योगी, रामगोपाल शुक्ला सहित जिला पदाधिकारी, मोर्चा जिलाध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष एवं पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। शीबू खान/ ईएमएस 28 मई, 2026