भिंड ( ईएमएस ) | एसडीएम भिण्ड अखिलेश शर्मा द्वारा आज ग्राम जवासा में अवैध मिट्टी उत्खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। उन्होंने मौके पर एक जेसीबी मशीन एवं एक ट्रैक्टर जब्त को किया, जिन्हें माइनिंग विभाग को अग्रिम कार्यवाही हेतु सुपुर्द कर दिया गया। एसडीएम भिण्ड ने कहा कि शासन-व्यवस्था को सुदृढ़ रखने तथा प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा के लिए किसी भी प्रकार के अवैध उत्खनन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जप्त वाहनों पर माइनिंग विभाग आगे की कानूनी प्रक्रिया, जाँच तथा जुर्माने की कार्रवाई करेगा। एसडीएम ने लोगों से अपील की है कि वे अवैध खनन की सूचना तुरंत संबंधित अधिकारियों को दें, ताकि स्थानीय पारिस्थितिकी और कृषि भूमि की रक्षा सुनिश्चित की जा सके।