वीर सावरकर जी ने देश के लिए जो यातनाएं-पीड़ा सही है उसे हमे भूलना नहीं चाहिए : भाजपा नेता नवनीत जैन धार (ईएमएस)। गुरुवार को वीर सावरकर जयंती के अवसर पर शहर में सावरकर मार्केट स्थित प्रतिमा स्थल पर माल्यार्पण कर वीर सावरकर जयंती मनाई गई। ज्ञातव्य रहे कि 28 मई 2026 गुरुवार को वीर सावरकर के 143 वी जयंती के अवसर पर राजवाड़ा चौक सेवा समिति द्वारा मोहन टॉकीज क्षेत्र में वीर सावरकर मार्केट स्थित प्रतिमा स्थल पर श्रमदान करते हुए साफ-सफाई कर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। समिति के अध्यक्ष भाजपा नेता नवनीत जैन ने कार्यक्रम के दौरान संबोधित करते हुए कहा कि स्वतंत्र वीर विनायक दामोदर सावरकर ने देश के लिए जो यातनाएं सही, कितने दुःख झेले है हमें उनकी पीड़ा भूलना नहीं चाहिए। स्वतंत्रता संग्राम में उनकी महत्वपूर्ण भूमिक रही है। समिति के सदस्यों ने प्रतिमा स्थल पहुंचकर श्रमदान के पश्चात सावरकर प्रतिमा को स्नान कराया गया। आयोज के मुख्य अतिथि नवनीत जैन,संजय शर्मा,दीपक बोरसी,उदय ठाकुर ने माल्यार्पण किया। आयोजन में कार्यक्रम संयोजक अमित शर्मा,सह संयोजक कन्हैया रनोज, समिति के सदस्य राकेश चौहान,अविनाश डावर,चेतन राठौर, अभिषेक मिश्रा,वीरेंद्र ठाकुर,सचिन मालवीय,मनीष चौहान सहित समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे। यह जानकारी समिति के दीपक गहलोत ने दी। रॉकी/ईएमएस/28/05/2026