राज्य
नई दिल्ली (ईएमएस)। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने गुरुवार को दिल्ली विधानसभा में केंद्रीय विधायी विधानसभा की 1924-1930 की कार्यवाही पर आधारित 89 खंडों (वॉल्यूम) का विमोचन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह दुर्लभ ऐतिहासिक दस्तावेज युवा पीढ़ी के लिए एक मार्गदर्शक का काम करेगा। इस कार्यक्रम में उनके साथ केंद्रीय संसदीय कार्य और अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू, दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता और दिल्ली के संसदीय कार्य मंत्री प्रवेश साहिब सिंह भी मौजूद रहे। इस दौरान बिरला ने विधानसभा की पत्रिका विधान चेतना के उद्घाटन अंक का भी अनावरण किया। ....../नई दिल्ली/ईएमएस/28/ मई/2026