क्षेत्रीय
28-May-2026
...


खरगोन (ईएमएस)। खरगोन नगर में दोनों ईदगाह की में तय वक्त पर नमाज अदा की गई नमाज के बाद देश में भाई चारे और अमन चैन सुकून के लिए दुआएं मांगी गई नमाज के बाद कुर्बानी का दौरा चला और सब ने एक दूसरे को गले मिलकर ईद की ईद उल अजहा का त्योहार शहर सहित समूचे जिले में अकीदत के साथ मनाया गया। ईदगाहों और मस्जिदों में निर्धारित समय पर नमाज अदा की गई। नमाज के बाद मुस्लिम भाइयों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। सोशल मीडिया पर भी दिनभर ईद की बधाईयों का दौर चला। सुबह 7.30 बजे दोनों ईदगाह पर ईद की विशेष नमाज अदा की गई। यहां हर वर्ष की तरह बड़ी संख्या में नमाजी पहुंचे। बड़ी ईदगाह पर मौलाना तारीक ने नमाद अदा कराई। अपने बयान में उन्होंने रहमत की बारिश, देश में अमन-चैन और सलामती की दुआ मांगी। ईद पर पुलिस प्रशासन भी अलर्ट रहा। नमाज के दौरान मस्जिदों सहित संवेदनशील इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। ईएमएस/मोहने/ 28 मई 2026