खरगोन (ईएमएस)। बड़वाह पुलिस ने नाकाबंदी कर अवैध शराब का परिवहन करते दो बाईक सवारों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 60 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार 28 मई को मुखबिर की सूचना परे टेंचिंग ग्राउण्ड बडवाह के रास्ते पर नाकाबंदी की गई। यहां निगरानी के दौरान बाईक सवारो को रोका। पुलिस को देख बाईक सवार व्यक्ति कुदकर भाग गया, जबकि बाईक सवार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। उसने अपना नाम सुलगांव निवासी पोपसिंग पिता छितूसिंह खोटे होना बताया। पोपसिंग के पास मिली बोरियों को चेक करने पर उसमें प्लास्टिक की थैलियो में कच्ची महुआ शराब मिली। मौके से भागे अनिल पिता पूरण सिंह कनासे को जयंती माता मंदिर रोड़ से अभिरक्षा में ले लिया। दोनों के कब्जे से 12 हजार रुपए मूल्य की 60 लीटर शराब सहित बाईक जब्त कर प्रकरण दर्ज किया है। ईएमएस/मोहने/ 28 मई 2026