राज्य
28-May-2026
...


:: फाइनल मुकाबले और पुरस्कार वितरण आज ही, योग सत्र से खिलाड़ियों की एकाग्रता बढ़ी :: इंदौर (ईएमएस)। इंदौर जिला बैडमिंटन संघ द्वारा नेहरू स्टेडियम के बैडमिंटन हॉल में आयोजित 46वां समर बैडमिंटन कोचिंग कैंप 2026 अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है। 8 मई से शुरू हुए इस तीन सप्ताह के गहन प्रशिक्षण शिविर के फाइनल मुकाबले आज, 29 मई को खेले जाएंगे। इसके ठीक बाद सुबह 9:00 बजे समापन और पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा। शिविर में मुख्य कोच सुधांशु व्यास और पूर्व अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी व सब जूनियर स्टेट चैंपियन रूबी नैय्यर ने खिलाड़ियों को मैच रणनीति, कोर्ट मूवमेंट और मैच टेम्परामेंट के गुर सिखाए। बैडमिंटन संघ के सचिव ने बताया कि खेल कौशल के साथ-साथ खिलाड़ियों की एकाग्रता बढ़ाने के लिए योग गुरु शारदा सिंह द्वारा प्रतिदिन विशेष योग सत्र भी आयोजित किए गए, जिससे बच्चों को मानसिक मजबूती मिली। :: ये खिलाड़ी पहुंचे फाइनल में :: बालिका वर्ग : अंडर-9 में शयाना शर्मा बनाम तकीषा श्रीवास्तव, अंडर-11 में सान्वी शर्मा बनाम दीशना गोले, अंडर-15 में खनक रुंगटा बनाम मान्या दुबे तथा अंडर-17 में एशले बनाम भाव्या चौहान के बीच खिताबी भिड़ंत होगी। बालक वर्ग : अंडर-9 में विराज (चुग) बनाम आर्यांश मारू, अंडर-11 में मो. अहमद अली बनाम प्रणय चौहान अग्रवाल, अंडर-15 में मो. हसन अली बनाम मो. हामिद अली, अंडर-17 में गौरव यादव बनाम दीपक चौकसे और अंडर-19 में अनमोल मिश्रा बनाम सोमिल गदाकर फाइनल में आमने-सामने होंगे। :: इन्हें मिला कांस्य पदक :: स्पर्धा में तारा शर्मा (बालिका अंडर-9), माहिका चौहान व दिव्यांशी रामराख्यानी (बालिका अंडर-15), शाश्वत चौकसे व दक्ष श्रीवास्तव (बालक अंडर-9), आर्यांश सिंह व ओजस बापट (बालक अंडर-11), देवेंद्र सिंह व अनय गर्ग (बालक अंडर-15) तथा यूसुफ अली, पार्थ सिंह व कार्तिक रामराख्यानी (बालक अंडर-17) को कांस्य पदक विजेता घोषित किया गया है। प्रकाश/28 मई 2026