भोपाल(ईएमएस)। बिजली कंपनी मेंटेनेंस कार्य के चलते भोपाल के करीब 20 इलाकों में शुक्रवार को 2 से 4 घंटे तक बिजली कटौती होगी। जिन इलाकों में बिजली बंद रहेगी, उनमें शाहपुरा, चूनाभट्?टी, चाणक्यपुरी, विनीतकुंज, सागर कैम्पस, बड़वई, पलासी समेत कई बड़े इलाके भी शामिल हैं। इन इलाकों में पड़ेगा असर सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक खेजड़ा गांव एवं आसपास। सुबह 10.30 से दोपहर 12.30 बजे तक चूनाभट्?टी, सागर कैम्पस, चाणक्यपुरी, वर्धमान परिसर, गंगौत्री हाइट्स, परस्पर कॉलोनी एवं आसपास। सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक पलासी, बड़वई, एलेक्सर ग्रीन, नाइस स्पेश कॉलोनी, राज नगर एवं आसपास। दोपहर 12 से दोपहर 1.30 बजे तक विनीतकुंज, इंडस एम्पायर, पार्श्व गैलेक्सी, अशियाना आंगन, शाहपुरा सी सेक्टर एवं आसपास। आशीष पाराशर