क्षेत्रीय
29-May-2026
...


- आंगनबाड़ी सुबह 10 बजे तक चलेंगी पटना, (ईएमएस)। पटना में बढ़ती और भीषण गर्मी को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। जिला दंडाधिकारी के आदेश के अनुसार जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में कक्षा 5 तक की शैक्षणिक गतिविधियों पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। यह आदेश 2 जून तक लागू रहेगा। आदेश में कहा गया है कि अत्यधिक तापमान और दोपहर की तेज गर्मी बच्चों के स्वास्थ्य के लिए खतरा बन सकती है, इसलिए यह कदम एहतियात के तौर पर उठाया गया है। हालांकि, आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन को आंशिक राहत दी गई है। संशोधित आदेश के तहत अब आंगनबाड़ी केंद्र सुबह 10 बजे तक खोले जा सकेंगे, ताकि छोटे बच्चों को पोषण संबंधी सेवाएं मिलती रहें। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह निर्णय बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए लिया गया है और स्थिति के अनुसार आगे भी समीक्षा की जाएगी। संतोष झा- २९ मई/२०२६/ईएमएस