अलीगढ़ (ईएमएस)। थाना खैर पुलिस टीम द्वारा आर्म्स एक्ट से सम्बन्धित दो आरोपियों को मय एक-एक अवैध तमंचा व चार जिंदा कारतूस व 3.20 हजार रुपये सहित गिरफ्तार किया गया है। थाना खैर पुलिस टीम द्वारा दो आरोपी पवन पुत्र सुखपाल निवासी म0नं0 18 ब्लॉक नम्बर 16 अम्बेडकर नगर कॉलोनी दक्षिणपुरी थाना अम्बेडकर नगर जिला दक्षिणी दिल्ली व ,पवन पुत्र मधुकर निवासी म0नं0 98 ब्लॉक नम्बर 16 अम्बेडकर नगर कॉलोनी दक्षिणपुरी थाना अम्बेडकर नगर जिला दक्षिणी दिल्ली को मय एक-एक अवैध तमंचा व दो-दो जिंदा कारतूस सहित थाना क्षेत्र खैर से गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर आर्म्स एक्ट के मुकद्दमें पंजीकृत किये गए । गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 राकेश कुमार,उ0नि0 अवधेश कुमार,कां0 कुलदीप थाना खैर आदि मौजूद थे। ईएमएस/धर्मेन्द्र राघव/ 29 मई 2026