क्षेत्रीय
29-May-2026
...


अलीगढ़ (ईएमएस)। थाना बन्नादेवी पुलिस टीम द्वारा आरटीओ कार्यालय परिसर में खड़े वाहनों से दो बैट्री चोरी करने के संबंध में वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। थाना बन्नादेवी पुलिस टीम द्वारा आरटीओ कार्यालय परिसर में खड़े वाहनों से दो बैट्री चोरी करने के संबंध में वांछित आरोपी करन कुमार पुत्र विनय कुमार निवासी गली नं0 05 चूहरपुर थाना बन्नादेवी को मय चोरी की दो बैट्री सहित थाना क्षेत्र बन्नादेवी से गिरफ्तार किया गया है। पकड़ने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 मनीष कुमार थाना बन्नादेवी, उ0नि0 योगेश कुमार थाना बन्नादेवी,़हे0कां0 रमेशचन्द्र थाना बन्नादेवी,कां0 अंकुर कुमार रोड थाना बन्नादेवी आदि शामिल थे। ईएमएस/धर्मेन्द्र राघव/ 29 मई 2026