क्षेत्रीय
29-May-2026
...


- आपत्तिजनक वीडियो बनाये, ब्लेकमेल कर चार लाख वसूले भोपाल(ईएमएस)। शहर के छोला मंदिर थाना इलाके में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के जरिए आरोपी ने युवती से दोस्ती कर पहले तो उसे अपने प्रेमजाल में फंसाया और फिर शादी का झांसा देकर उसे चार साल तक लिवइन में रख दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं आरोपी ने इस दौरान उसके निजी वीडियो बना लिए। बाद में वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए उसे ब्लेकमेल कर उससे करीब चार लाख की रकम भी वसूली। थाना पुलिस के मुताबिक 35 वर्षीय पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया की साल 2022 में उसकी दोस्ती इंस्टाग्राम के जरिये अंकित अहिरवार से हुई थी। जल्द ही उनकी दोस्ती प्रेम-प्रसंग में बदल गई और आरोपी ने युवती को शादी का झांसा देकर अपने साथ लिव-इन में रहने के लिए राजी कर लिया। बाद में पीड़िता को जानकारी लगी की आरोपी पहले से विवाहित है और उसके बच्चे भी हैं। इसके बाद पीड़िता ने उस पर जल्द शादी करने का दबाव बनाया तब आरोपी ने उसके साथ शादी करने से साफ इंकार कर दिया। पीड़िता का आरोप है की साथ रहने के दौरान प्रेमी ने उसके निजी वीडियो बना लिये थे, और शादी करने से मना करने के बाद वह इन वीडियो का वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल करने लगा। समाज में बदनामी के डर से पीड़िता ने आरोपी को अलग-अलग समय पर करीब चार लाख रुपए दे दिए। बाद में पीड़िता के परिवार वालो ने उसकी शादी अन्य युवक से करा दी। लेकिन इसके बाद भी आरोपी उसे लगातार वीडियो वायरल करने की धमकी देकर परेशान करता रहा। उसकी प्रताड़ना और ब्लेमेलिंग से तंग आकर पीड़िता पुलिस के पास जा पहुचीं और शिकायत दर्ज करा दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। जुनेद / 29 मई