भोपाल(ईएमएस)। देहात के ईटखेड़ी थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां वयोवृद्ध इलेक्ट्रिक बैड में सो रहे थे, अचानक उसमें जोरदार ब्लास्ट हुआ और आग लग गई। जिस कारण वृद्ध उसमें बुरी तरह से झुलस गए थे, कुछ घंटे चले इलाज के बाद उनकी मौत हो गई। थाना पुलिस के अनुसार ग्लेडविन सहाय पारधी (88) अगरिया काला पीपल में बेटे के साथ रहते थे। अधिक उम्र और बीमारी के कारण वह चल-फिर नहीं पाते थे। उन्हें बेटे ने बीमारी और उनके आराम के लिये इलेक्ट्रिक बेड दिलाया था। बुधवार शाम चार बजे ग्लेडविन सहाय पारदी बेड पर सो रहे थे। अचानक ही बेड की बैटरी में शार्ट सर्किट हुआ और जोरदार ब्लास्ट हुआ। जिसके बाद बेड में आग लग गई। आग की चपेट में आकर वृद्व बुरी तरह झुलस गये थे, उन्हें गंभीर हालत में इलाज के लिये निजी अस्पताल पहुचांया गया। वहां कुछ घंटों चले इलाज के बाद उन्होंने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को मॉर्चुरी रुम में रखवा दिया है। बताया गया है की उनकी बेटी विदेश में रहती हैं। उसके भोपाल आने पर शव का पीएम कराया जायेगा। पुलिस का कहना है कि पीएम रिर्पोट के आधार पर आगे की जॉच की जायेगी। जुनेद / 29 मई