मीरजापुर (ईएमएस)। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एससी डिपार्टमेंट के राष्ट्रीय क्वार्डिनेटर पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी का जन्म दिन पर उनके आवास पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष डॉ शिव कुमार सिंह पटेल द्वारा समता दिवस के रूप में मनाया गया है। श्री चौधरी के जन्म दिन पर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा मिष्ठान एक दूसरे को खिला कर एवं चौधरी को अंगवस्त्रम के साथ माल्यार्पण करके जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों द्वारा मनाया गया है। उक्त अवसर पर पर पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी ने कहा कि कांग्रेस के पदाधिकारियों द्वारा एवं छानबे विधानसभा क्षेत्र के ग्राम प्रधानो एवं अन्य राजनीतिक दलों के लोगों द्वारा उन्हें आवास पर पहुंच कर एवं दूरभाष सोसल मीडिया पर जिस तरह से उन्हें जन्मदिन पर शुभकामनाएं एवं बधाइयां दी गई है हम उससे कृतज्ञ हूं और आजीवन उनके सम्मान एवं शुभकामनाओं के प्रति आभारी रहूंगा। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष डॉ शिव कुमार सिंह पटेल ने कहा कि पूर्व विधायक चौधरी सबका साथ सबका विश्वास करते हैं इसलिए उनका जन्म दिन कांग्रेस पदाधिकारियों द्वारा समता दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। जिला पंचायत सदस्य शिव शंकर चौबे एवं जिला कांग्रेस मीडिया प्रभारी छोटे खान ने कहा कि चौधरी कांग्रेस के इस समय संकट कालीन एवं संघर्ष के समय जिस निष्ठा एवं संकल्प के साथ डटे हैं वहीं मीरजापुर जिले के कांग्रेस जनों के लिए प्रेरणा स्रोत बना है। उक्त अवसर पर जिला पंचायत सदस्य ई कृष्ण गोपाल चौधरी, जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष अन्शू पाण्डेय एडवोकेट, जिला किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष आनंद त्रिपाठी, सहित पचासों कांग्रेसी उनके शबरी स्थित पुरूषोत्तम हाऊस में पहुंच कर उक्त अवसर पर शिरकत किया है। शशि भूषण दूबे कंचनीय रोमेश रंजन दूबे