क्षेत्रीय
29-May-2026
...


- उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु छात्र-छात्राऐं सम्मानित नरसिंहपुर (ईएमएस)। नियमित्ता , अनुषासन, प्रोत्साहन के मूलमंत्र पर संचालित एम.आई.एम.टी. काॅलेज नरसिंहपुर में युवा उत्सव में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि इंजी. रुद्रेश तिवारी चेयरमैन एम.आई.एम.टी. काॅलेज नरसिंहपुर, कार्यक्रम अध्यक्ष प्राचार्य डाॅ. अशोक कुमार गर्ग, एड. रचित तिवारी डायरेक्टर एम.आई.एम.टी. लाॅ काॅलेज नरसिंहपुर एवं उपप्राचार्य डाॅ. एस.एन. राव की उपस्थिति में किया गया। मुख्य अतिथि इंजी. तिवारी ने सांस्कृतिक गतिविधियों को छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण साधन निरूपित किया तथा युवा उत्सव को छात्र-छात्राओं की प्रतिभा को निखारने का श्रेष्ठ माध्यम बताया। कार्यक्रम अध्यक्ष प्राचार्य डाॅ. अशोक कुमार गर्ग ने स्वागत उद्बोधन देते हुए शिक्षा के साथ सांस्कृतिक गतिविधियों की उपयोगिता पर बल दिया। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं से शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम हेतु विचार आमंत्रित किये गए जिसमें छात्रा प्रांजल पटेल, कल्पना अहिरवार, साक्षी रजक, सोनल वाधवानी एवं छात्र अभयराज डेहरिया ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप-प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती पूजन से किया गया। छात्रा साक्षी रजक, महिमा रैकवार एवं आर्या सोनी द्वारा सुमधुर सरस्वती वंदना की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम के दौरान युवा उत्सव सत्र 2025-26 के विश्वविद्यालय एवं जिला स्तरीय प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम का संचालन सांस्कृतिक प्रभारी डाॅ. पराग नेमा एवं आभार डाॅ दीपका शर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में श्रीमती अनीता रघुवंषी, सुश्री विजेता सिधना, सुश्री मानसी जैन सहित स्टाॅफ मेम्बर्स एवं छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रहीं। ये हुए सम्मानित - राशि ठाकुर, आर्या सोनी, दुर्गा चौधरी, अरूणिता पटेल, रक्षा पटेल, सत्या नेमा, जिया लोधी, रोशनी साहू, खुशी सोनी, नंदिनी राजपूत, दृष्टि यादव, शिवम कहार, सूजल मेहरा, प्रांजल पटेल, रिया लोधी, शिवम ठाकुर, गीता लोधी, रोशनी गुमास्ता, वेदिका स्थापक, सुहानी कुर्मी, अक्षय नौरिया, सलोनी ठाकुर, देवकी सेन, प्राची साहू, दीप्ती पटेल, अनिकेत कुशवाहा, राधिका यादव, प्रियांशु बाजपेयी, सोनिया सिलावट, भूमिका जाटव, महिमा रैकवार, साक्षी रजक, भानुुजा पटेल, सोनल बाधवानी, कंचन कुर्मी, रिया शर्मा, अभय राज डेहरिया, अंकिता पटेल, प्रिया साहू, प्रियूश ठाकुर, हर्षित कौरव, शिवानी कहार, अजहर अहमद कुरैशी, ऋतिक पटेल, विशाल शर्मा, रितिका सोनी को युवा उत्सव में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु सम्मानित किया गया। ईएमएस/मोहने/ 29 मई 2026