क्षेत्रीय
29-May-2026
...


- बीजेपी के मंत्री विधायक और नेता अमीर हो रहे हैं, प्रदेश की जनता गरीब हो रही - अंशू अवस्थी मिर्ज़ापुर/लखनऊ/ कानपुर (ईएमएस)। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, उत्तर प्रदेश के आवाह्नन पर प्रदेश के हर मंडल मुख्यालय में हो रही प्रेस कांफ्रेंस के क्रम में कानपुर मंडल में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने कानपुर कांग्रेस के कार्यालय तिलक हाल में प्रेस वार्ता कर बीजेपी सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा के मंत्री और विधायक भ्रष्टाचार कर अपनी तिजोरियां भरने में भरने में लगे हैं , बीजेपी के मंत्री विधायक और नेता अमीर होते चले जा रहे हैं और प्रदेश की जनता गरीब होती चली जा रही है, बीजेपी के मंत्रियों और विधायकों की संपति की जांच होनी चाहिए ।प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रमुख रूप से अंशू अवस्थी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं प्रवक्ता भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस , उत्तर प्रदेश, साथ में शहर अध्यक्ष पवन गुप्ता, जिला अध्यक्ष कानपुर नगर ग्रामीण संदीप शुक्ला, उपस्थित रहे । प्रेस वार्ता करते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने कहा कि भाजपा योगी आदित्यनाथ सरकार को प्रदेश के युवाओं की, किसानों की, और छोटे उद्योग चलाने वाले व्यापारियों की कोई चिंता नही है, कानपुर जो कभी भारत का और उत्तर प्रदेश का मैनचेस्टर कहलाता था यहां के उद्योग धंधे से पूरे देश के लोगों को रोजगार मिलता था उत्तर प्रदेश की आर्थिक स्थिति मजबूत होती थी, आज भाजपा सरकार ने मिलकर कानपुर के उद्योग धंधों को चौपट कर दिया और बीजेपी सरकार ने आम आदमी के रोजगार और छोटे उद्योग डंडों की रीड तोड़कर बेसहारा बना दिया, और उनके नेता और मंत्री अपनी जेब भरने में लगे हैं । अंशू अवस्थी ने कहा कि आज कांग्रेस पार्टी और हमारे नेता जब किसी कमजोर दलित की आवाज उठाते हैं तो बेशर्म भाजपा के लोग सत्ता में बैठने के बाद भी विपक्ष को और कांग्रेस पार्टी को आरोपित करते हैं, हमारे प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की संपत्ति की जांच की मांग करते हैं, जबकि उनका जीवन दशकों से सार्वजनिक जीवन है, उन्होंने चुनाव लड़े और जीते, सब सार्वजनिक है, लेकिन भाजपा के लोग बेशर्मी से बाज नही आते, कभी राहुल गांधी की संपत्ति की जांच की बात करते हैं, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का दोष यही था कि महोबा की एक दलित छात्रा का अपहरण हुआ था जो 16 दिनों तक बंधक रखी गई, उसके साथ दुष्कर्म हुआ और नरभक्षी व्यवहार किया गया, तो ऐसे में सरकार का कोई नुमाइंदा न तो पीड़िता के घर पहुंचा , ना दुख दर्द साझा किया, और जब उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय की पीड़िता का दुख साझा करने घर जा रहे थे उन्हें रोकने की तमाम कोशिश हुई, फिर भी वह पीड़िता के घर पहुंचे, लेकिन ये संवेदनहीन योगी आदित्यनाथ सरकार जो पीड़िता का दुख साझा नहीं कर सकती लेकिन जब उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय जी जाते हैं तो भाजपा कार्यकर्ताओं नेताओं द्वारा उनके खिलाफ धरना प्रदर्शन करवाया जाता हैं , और संपत्ति की जांच की बात करते हैं, अंशू अवस्थी ने कहा कि यह भाजपा सरकार की विदाई की बेला है उत्तर प्रदेश की जनता नाराज है इसीलिए हार के डर की बौखलाहट है, सच्चाई यह है कि भाजपा सरकार में मंत्री जमकर भ्रष्टाचार कर रहे हैं आपके पड़ोस के जिले के मंत्री 83- 83 प्लांट पंजीकरण करा कर भ्रष्टाचार कर रहे हैं, आपके कानपुर के स्थानीय विधायक महेश त्रिवेदी ने खुले मंच से कहा था कि हम विधायक लोग 10 प्रतिशत कमीशन लेते हैं और क्या भ्रष्टाचार का प्रमाण चाहिए,वरिष्ठ कांग्रेस नेता और प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने कहा आगरा में प्राइवेट कंपनी टोरंटो का 430 करोड़ रूपया योगी आदित्यनाथ सरकार ने माफ कर दिया, क्या किसी गरीब आदमी का और किसानों का क्या माफ होता है ? लेकिन यदि विपक्ष आवाज उठाता है तो उसके घर ईडी आयकर भेजकर वसूली की कार्यवाही और छापे यही बीजेपी की नीति बन गई इससे बड़ा भ्रष्टाचार और क्या हो सकता है ।अंशू अवस्थी ने आरोप लगाया कि पिछले 9 सालों में जमकर उत्तर प्रदेश में बीजेपी के नेताओं ने लूट मचाई, मिड डे मील से लेकर सड़क विभाग , अस्पताल , दवाइयां के नाम पर, मनरेगा में चारों तरफ भ्रष्टाचार हो रहा है, स्मार्ट मीटर के नाम पर आम आदमी के जब से पैसे लूटे जा रहे हैं, और तो और इन्होंने रामनगरी अयोध्या को भी नहीं छोड़ा जहां पर 2 करोड़ की जमीन को 10 मिनट के बाद में 20 करोड़ का बेच दिया गया, और जय शाह का कोई नाम भूल नही सकता जिनकी पूंजी पर 50 हजार से बढ़कर 80 करोड़ हो गई, आज तो हजारों करोड़ों में होगी , ऐसा कौन सा काम करते हैं कि उनकी पूंजी बढ़ती जा रही है, यह भ्रष्टाचार है जनता के पैसे की लूट है, अंशू अवस्थी ने बीजेपी के नेताओं की संपत्ति की जांच की मांग करते हुए कहा कि भाजपा नेताओं ने भ्रष्टाचार की लूट से अपनी तिजोरियां भरी हैं, उनकी जाँच होनी चाहिए, जनता को सच जानने का अधिकार है , जांच के बाद भाजपा बेनकाब हो जाएगी और दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा। शशि भूषण दूबे कंचनीय