सिरोंज (ईएमएस) ।क्षेत्र में ईद-उल-जुहा (बकरीद) का त्योहार पारंपरिक हर्षोल्लास और शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईदगाह और शहर की विभिन्न मस्जिदों में सामूहिक नमाज़ अदा की। ईदगाह में उमड़ा जनसैलाब मुख्य नमाज़ ईदगाह परिसर में अदा की गई। सुबह 6:30 बजे से ही बड़ी संख्या में नमाजी ईदगाह पहुंचना शुरू हो गए थे और 7:00 बजे तक परिसर पूरी तरह भर गया। नमाज़ से पहले कारी हफीज अहमद ने तकरीर करते हुए कहा कि ईद केवल कुर्बानी का नाम नहीं है, बल्कि अपने गुस्से पर काबू रखना और माता-पिता के आदेशों का पालन करना भी इबादत का हिस्सा है। उन्होंने समुदाय से अपील की कि कुर्बानी के बाद अवशेषों को सार्वजनिक स्थानों या नालियों में न फेंकें और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। सामूहिक दुआ और भाईचारा नमाज़ के बाद जामा मस्जिद के पेश इमाम नूर साहब ने सामूहिक दुआ कराई, जिसमें देश और दुनिया में अमन-चैन व शांति के लिए विशेष प्रार्थना की गई। नमाज़ के उपरांत लोगों ने एक-दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। ईद को लेकर बच्चों में काफी उत्साह रहा और दिनभर निर्धारित स्थानों पर कुर्बानी का दौर चला। प्रशासन सहित राजनीतिक लोगों ने गले मिलकर दी शुभकामनाऐं- ईदगाह पर नमाज के बाद कांग्रेस भाजपा नेताओं ने गले मिलकर ईदगाह की शुभकामनाएं दी गयी। इस दौरान अशोक यादव, रामदयाल विश्वकर्मा, अंसार खान, गगनेन्द्र रघुवंशी विनोद सेनआदि मौजूद रहे। वहीं प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। सलमान खान, २९ मई ,२०२६