ग्वालियर ( ईएमएस ) | नगर निगम सेवा में कार्यरत अधिकारी एवं कर्मचारियों के सेवानिवृत्त होने पर आज निगम आयुक्त संघ प्रिय सहित अन्य अधिकारियों ने शॉल श्रीफल प्रदान कर निगम सेवा से विदाई दी एवं उनके आगामी भविष्य की शुभकामनाएं दी। निगम सेवा से आज सेवानिवृत्त हुए पीएचई के सहायक यंत्री अवनीश गुप्ता एवं पीएचई के मीटर रीडर बिजेन्द्र सिंह परमार को गोरखी पानी की टंकी पर आयोजित कार्यक्रम में निगमायुक्त संघ प्रिय ने शॉल श्रीफल प्रदान कर निगम सेवा से विदाई दी। इस अवसर पर अधीक्षण यंत्री एसएल बाथम, कार्यपालन यंत्री श्री प्रवीण दीक्षित सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। इसके साथ ही निगम मुख्यालय में आयोजित विदाई समारोह में सहायक राजस्व निरीक्षक सम्पत्तिकर महेश पाराशर को शॉल श्रीफल प्रदान कर निगम सेवा से विदाई दी एवं आगामी भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वह लगातार अपने सरल एवं सहज स्वभाव के साथ कार्य करें। इस अवसर पर अपर आयुक्त प्रदीप तोमर, मुनीष सिकरवार सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे। इसके साथ ही जल विहार स्थित परिषद सभागार से 3 अन्य कर्मचारियों फायर ब्रिगेड से कल्याण सिंह,सफाई संरक्षक श्रीमती रति बाई/ रमेष, कालीचरण/खच्चू आदि को निगम सेवा सेवानिवृत्त किया गया। निगम सेवा से सेवानिवृत्त होने वाले सभी कर्मचारियों को शाल, श्रीफल प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा कर्मचारियों के पीएफ की राशि बैंक खाते में पंहुचाई गई। इस अवसर सचिव बृजेश श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।