क्षेत्रीय
29-May-2026
...


जल की एक-एक बूंद को बचाने के लिए जिलेवासी उत्साह से कर रहे सहभागिता देवास (ईएमएस)। शासन के निर्देशानुसार प्रदेश के साथ ही जिले में 19 मार्च से 30 जून तक जल गंगा संवर्धन अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत जनभागीदारी के माध्यम से कुओं, तालाओं, नदियों एवं अन्य जल स्त्रोतों की साफ सफाई एवं गहरीकरण का कार्य किया जा रहा है। इसके साथ ही आमजन को जल संरक्षण के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है। अभियान के तहत जल स्त्रोतों के जीर्णोद्धार के लिए जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं नागरिक मिलकर श्रमदान कर रहे हैं। इसी कड़ी में देवास जनपद पंचायत के ग्राम टिगरिया छोटा में स्टॉप डेम की साफ-सफाई का कार्य किया गया। स्टॉप डेम की साफ-सफाई से बारिश के दिनों में साफ-एवं स्वच्छ पेयजल एकत्रित होगा तथा वाटर लेवल बढ़ेगा, जिससे पेयजल की समस्या से से निजात मिलेगी। स्टॉप डेम की साफ-सफाई कार्य में ग्रामीणजन भी उत्साह से जुड़ रहे हैं। प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान के लिए प्रदेश सरकार को धन्यवाद दे रहे हैं। अभियान के अंतर्गत जिले में जल संरक्षण एवं संवर्धन के लिए कुएं, बावड़ियों, नदियों-नालों, तालाबों एवं अन्य जलाश्यों की साफ-सफाई की जा रही है। इस कार्य में ग्रामीणजन जिलेवासी भी सहभागिता कर रहे हैं। पानी की एक-एक बूंद बचाने के लिए सभी एकजूट होकर कार्य कर रहे हैं।