राज्य
29-May-2026


हाथरस (ईएमएस)। गांव कौमरी बिजलीघर फीडर क्षेत्र में एक मकान पर आकाशीय बिजली गिरने के कारण क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। आकाशीय बिजली गिरने से बिजलीघर पर लगी इनकमिंग मशीन पूरी तरह फुक गई, जिसके चलते पूरे क्षेत्र की विद्युत सप्लाई बाधित हो गई और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। शुक्रवार को मिली जानकारी के अनुसार आकाशीय बिजली गिरने के कारण जब मशीन में नुकसान हुआ और इसकी जानकारी दूसरे दिन सुबह जब विभाग के कर्मचारी फीडर पर पहुंचे तो उन्होंने फूंकी हुई मशीन को सही करने का कार्य सुचारू रूप से शुरू कर दिया ताकि क्षेत्र की विद्युत सप्लाई को जल्द से जल्द बहाल किया जा सके। इस मामले में जानकारी देते हुए जेई ओमपाल ने बताया कि फीडर क्षेत्र के गांव नया नगला में एक घर पर आकाशीय बिजली गिरने के कारण पोल पर बिजली बैक मार गई, जिसके चलते फीडर की इनकमिंग मशीन पूरी तरह जल गई। फिलहाल विभागीय कर्मचारी मशीन को दुरुस्त करने के कार्य में जुटे हुए हैं और जल्द ही कार्य पूरा कर क्षेत्र की विद्युत सप्लाई सुचारू रूप से शुरू कर दी जाएगी ईएमएस/ नीरज चक्रपाणी/ 29 मई 2026