राज्य
29-May-2026


सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा’’ भोपाल (ईएमएस) । पॉलीटेक्निक चौराहा पर कार वाहन क्र-बीआर-01 बीडी 2532 के वाहन चालक द्वारा यातायात नियमों का उलल्ंधन के साथ में ऐसा स्टंट का प्रदर्षन किया गया जिससे आमजन में भय व्याप्त हुआ, इस प्रकार का वीडियों वायरल हुआ। आज दिनांक-29.05.2026 को थाना यातायात में पदस्थ सूबेदार जितेन्द्र अटेरिया द्वारा वाहन क्रमांक से एड्रेस निकाल कर वाहन चालक समीर खान का ऐषबाग क्षेत्र से पकडकर वाहन जप्त कर थाना श्यामला हिल्स में प्रथम दृष्टया अपराध धारा 281, बीएनएस,184 एमव्हीएक्ट में अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की जाकर गाड़ी जप्त की। इस प्रकार के प्रदर्षन के भविष्य किया जाता है तो उनके विरूद्ध भी वैधानिक कार्यवाही की जावेगी। दिनांक-28.05.2026 को ही व्हीआईपी रोड पर बाईक वाहन क्र-एमपी 04जेडजेड 4664 के वाहन द्वारा यातायात नियमों का उलल्ंधन के साथ में ऐसा स्टंट का प्रदर्षन किया गया जिससे आमजन में भय व्याप्त हुआ, इस प्रकार का वीडियों वायरल हुआ। इस वाहन को पकडकर मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 198,120,184,179 में वाहन जप्त कर वैधानिक कार्यवाही की गई। आज दिनांक-29.05.2026 को अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन-3/4 के मार्गदर्षन में भोपाल शहर के भवानी चैक के आसपास के विभिन्न मार्गों पर वाहनों एवं दुकानों के सामने नो-पार्किंग में खडे वाहन जिनसें यातायात बाधित होकर दुर्घटनाए होती थी उक्त वाहनों के विरूद्ध एमव्ही एक्ट के अन्तर्गत नगरीय पुलिस भोपाल द्वारा 30 वाहनों पर कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान सहायक पुलिस आयुक्त यातायात, जोन-3 एवं सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली, थाना स्टाफ एवं अन्य सहयोगी स्टाॅफ उपस्थित रहें। टीम द्वारा कार्यवाही के साथ में समझाइष दी गई की पुनः इस प्राकर सामान को बाहर न रखे। नगर की यातायात व्यवस्था सुगम बनाने हेतु यह कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी। आम जनता से अनुरोध है कि उक्तानुसार डायवर्सन व्यवस्था का उपयोग कर यातायात व्यवस्था में सहयोग करें । जुनेद/29 मई2026