राज्य
29-May-2026


हाथरस (ईएमएस)। कस्बा मे स्थित आगरा-अलीगढ़ रोड पर रामवती पेट्रोल पंप के निकट खाली मैदान में आयोजित विकास प्रदर्शनी का गुरुवार की शाम को विधिवत उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर, जिला अध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा, सभासद नीता गुप्ता, राकेश शर्मा राजा जी द्वारा फीता काटकर प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। उद्घाटन के अवसर पर विधायक अंजुला सिंह माहौर ने प्रदर्शनी की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा, विकास प्रदर्शनी न केवल लोगों को मनोरंजन का साधन उपलब्ध कराती है, बल्कि इसके माध्यम से जनसामान्य को सरकारी योजनाओं और विभिन्न क्षेत्रों की महत्वपूर्ण जानकारियां भी प्राप्त होती हैं। अंजुला माहौर ने आगे कहा कि ऐसी प्रदर्शनी दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को एक मंच पर लाने का काम करती है। इससे आपसी भाईचारा बढ़ता है और एक-दूसरे से मेल-मिलाप कर लोग समाज में एकता और अखंडता का संदेश देते हैं। उन्होंने आयोजकों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि समाज के सर्वांगीण विकास और जागरूकता के लिए समय-समय पर इस प्रकार के आयोजन होते रहने चाहिए। इस अवसर पर मुख्य रूप से विवेक वार्ष्णेय, गौरव चैधरी, नीलू पंडित, अविनाश तिवारी, शिवम, दीपेश वर्मा, विपुल लुहाड़िया, ठेकेदार हेमंत कुमार, अंकित कुमार, व्यवस्थापक शेर खान, मुकुल कुमार, सुनील, लक्ष्मण,आदि मौजूद थे। ईएमएस/ नीरज चक्रपाणी/ 29 मई 2026