29-May-2026


भोपाल (ईएमएस) । शहर में कानून व्यवस्था को मद्देनजर रखते हुये अपराध में फरार आरोपियो एवं संदिग्धो की तलाश हेतु वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में टीम गठित की गई । टीम द्वारा दिनांक 28/05/2026 को गुण्डे बदमाशों की चैंकिग एवं फरार आरोपीगणो की धरपकड हेतु पुलिस बल थाने से रवाना रवाना होकर भ्रमण में था कि मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति उम्र करीबन 19-20 वर्ष सी.आई होम्स माता मंदिर के पास अवैध रूप से लोहे की छुरी लेकर घूम रहा है, सूचना की तस्दीक हेतु पुलिस बल मुखबिर द्वारा बताये स्थान सी.आई होम्स माता मंदिर के पास पहुंचा, जहाँ मुखबिर के बताये हुलिये व उम्र का व्यक्ति घूमता हुआ दिखाई दिया जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा , जिसे हमराह स्टाफ व राहगीर पंचान की मदद से घेराबंदी कर पकडा, जिसका नाम पता पूछा जो अपना नाम कार्तिक उर्फ दुर्लभ करीले पिता दीपक करीले उम्र 19 वर्ष नि. म.न. 112 कुम्हार महोल्ला पर्चशील नगर टीटी नगर भोपाल का होना बताया, जिसकी जामा तलासी ली गई जिसकी कमर से एक लोहे की छुरी मिली, जिससे छुरी रखने के संबंध मे वैध दस्तावेज चाहे गये, जो उसके द्वारा कोई दस्तावेज नहीं होना बताया । आरोपी का कृत्य धारा 25 आर्म्स एक्ट का पाया जाने से मौके पर वजह सबूत के पंचान के समक्ष एक लोहे की छुरी को विधिवत मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त कर जप्ती पचंनामा तैयार कर पुलिस कब्जा लिया गया एवं आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर अप.क्र.318/26 धारा 25 आर्म्स एक्ट पंजीबद्ध किया गया । जुनेद/29 मई2026