गाजियाबाद (ईएमएस)। यूपी के गाजियाबाद जिले में बकरीद के दिन मामूली विवाद के बाद एक युवक पर चाकू से वार किया गया था। गंभीर रूप से घायल युवक का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा था, जहां इलाज के दौरान कल उसकी मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। पुलिस ने मामले में नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। घटना जिले के खोड़ा थाना क्षेत्र की है। मृतक युवक की पहचान 17 वर्षीय सूर्या चौहान निवासी नवनीत विहार खोड़ा के रूप में हुई है। परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार घटना 28 मई दोपहर करीब 3:30 बजे की है। बताया गया कि सूर्या चौधरी स्कूल के पास गली में खड़ा था, तभी असद, नवाब, फरहान, आतिफ, सारिक समेत अन्य युवकों ने उस पर हमला कर दिया। आरोप है कि आरोपियों ने सूर्या को पकड़ लिया और उस पर चाकू से ताबड़तोड़ कई वार किए। - नई दिल्ली/ईएमएस/30/ मई/2026