30-May-2026
...


इन्दौर (ईएमएस)। चिकित्सा एवं शल्य चिकित्सा के इतिहास में शहर के वरिष्ठ सर्जन डॉ. सतीश शुक्ला ने दो उपलब्धियां हासिल कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का मान बढ़ाया है। डॉ. शुक्ला को लायंस क्लब्स इंटरनेशनल के 9वें मल्टीपल काउंसिल कन्वेंशन में अंतरराष्ट्रीय वाइस प्रेसिडेंट मनोज शाह ने सम्मानित किया। उनकी उपलब्धियों में सर्जन्स का निर्माण, जिसे भारत सरकार से कॉपीराइट मिला है और आइकॉन ऑफ सर्जरी ऑफ साउथ ईस्ट एशिया सम्मान शामिल है। इसके अलावा डाॅ सतीश शुक्ला को आइकॉन सर्जन के रूप में मान्यता मिली है जो चिकित्सा जगत में विशिष्ट गौरव है। उसका नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रेकॉर्ड्स लंदन में दर्ज किया गया है। - 30 मई 2026