क्षेत्रीय
इन्दौर (ईएमएस)। पिछड़े वर्ग की महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए खुशहाली सेवा संस्थान ने मासिक धर्म स्वच्छता दिवस के अवसर पर मिथक तोड़ो स्वास्थ्य जागरुकता कार्यशाला आयोजित की। नेनोद मल्टी, नया बसेरा और गांधी नगर क्षेत्रों में आयोजित इन कार्यशालाओं में अभिश्री फाउंडेशन का भी सहयोग प्राप्त हुआ। संस्थान की संस्थापक श्वेता चौधरी ने बताया कि मासिक धर्म स्वच्छता दिवस मनाने का उद्देश्य महिलाओं में जागरूकता बढ़ाना है। कार्यशाला में पल्लवी सिंह ने कैंसर से बचाव पर जानकारी दी। संचालन अनिष्का चावड़ा ने किया। - 30 मई 2026