30-May-2026
...


- मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने किया उद्घाटन, अत्याधुनिक तकनीक से होगा तेज और सटीक उपचार अहमदाबाद (ईएमएस)| मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने शनिवार को अहमदाबाद स्थित नारायणा अस्पताल में नए रेडिएशन ऑन्कोलॉजी सेंटर का प्रारंभ कराया। नारायणा अस्पताल ने कैंसर के उपचार को अधिक सुलभ एवं प्रभावशाली बनाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। मुख्यमंत्री ने इस ऑन्कोलॉजी सेंटर की मुलाकात लेकर अस्पताल द्वारा दी जाने वाली सेवाओं की जानकारी प्राप्त की। यह केंद्र ‘हैल्सियन रेडिएशन थेरापी सिस्टम’ से सज्ज है और यह उपचार पद्धति विशेष रूप से अद्भुत तेजी तथा सटीकता के लिए प्रसिद्ध है। इस टेक्नोलॉजी द्वारा कैंसर की गाँठ के आसपास की स्वस्थ कोशिकाओं पर होने वाले दुष्प्रभाव को नहीं के बराबर करते हुए हाई-प्रिसिजन तथा इमेज-गाइडेड उपचार प्रदान किया जाएगा। अहमदाबाद के नारायणा अस्पताल में इस नए रेडिएशन ऑन्कोलॉजी सेंटर के प्रारंभ के साथ अब मेडिकल ऑन्कोलॉजी, सर्जिकल ऑन्कोलॉजी तथा रेडिएशन ऑन्कोलॉजी; तीनों विभाग उपलब्ध हुए हैं और ‘इंटीग्रेटेड कैंसर केयर’ उपचार संभव हुआ है। इतना ही नहीं; अहमदाबाद तथा आसपास के जिलों के लोगों को अब कैंसर का संपूर्ण उपचार आसानी से एक ही स्थान पर मिलेगा। इस अवसर पर नारायणा हेल्थ के संस्थापक एवं अध्यक्ष डॉ. देवी शेट्टी, फैसिलिटी डाइरेक्टर हेमंत भटनागर, कन्सल्टैंट रेडिएशन ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. तस्नीम नलवाला तथा गणमान्य चिकित्सक, आमंत्रित एवं अस्पताल के सेवा कर्मचारी भी उपस्थित रहे। - 30 मई