30-May-2026
...


जबलपुर (ईएमएस)। जबलपुर के खमरिया थानांतर्गत डुमना एयरपोर्ट के पास ग्राम गदेरी में कल शुक्रवार शाम मकान निर्माण के दौरान खुदाई में जमीन में दबा जिंदा बम मिलने से हड़कंप मच गया।बम मिलने की सूचना मिलते ही खमरिया थाना पुलिस व बम स्क्वॉड टीम मौके पर पहुंची जहां जांच में पता चला कि यह भारी-भरकम जिंदा बम है, जिसकी मारक क्षमता करीब 50 मीटर तक बताई जा रही है।जिसके बाद पुलिस ने बम को सेना के अधिकारियों के सुपुर्द कर दिया है, जिसे डिफ्यूज किया जाएगा। बताया जा रहा है कि जमीन के अंदर मिला बम यूएक्सओ है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक ग्राम गदेरी निवासी सुनील यादव के प्लॉट पर भवन निर्माण कार्य चल रहा था। उक्त निर्माण के लिए जब पिलर की खुदाई की जा रही थी तभी जमीन से करीब 3 से 4 फीट नीचे मजदूरों को एक संदिग्ध वस्तु दिखाई दी। इस पर उन्होंने बम जैसी वस्तु होने की आशंका पर तुरंत पुलिस को सूचना दी। इस दौरान जमीन के अंदर बम मिलने की खबर गांव में आग की तरह फैल गई जिसके बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना पर खमरिया थाना पुलिस, बम स्क्वायड टीम मौके पर पहुंची और सेना के अधिकारियों को सूचना दी। खमरिया थाना प्रभारी राजकुमार खटीक ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस और बम निरोधक दस्ता (बीडीएस) मौके पर पहुंच गया। टीम ने पूरे इलाके को सुरक्षित कर संदिग्ध वस्तु की जांच की। जांच के दौरान पुष्टि हुई कि वह एक जिंदा यूएक्सओ बम है, जिसका वजन करीब 12 किलो से अधिक बताया जा रहा है। पिफलहाल बरामद बम को सेना द्वारा ‎प्फियुज करने की तैयारी की जा रही है। इसके साथ ही बम यहां ककैसे पहुंचा रहा इसकी भी जांच की जा रही है। ...../ ईएमएस / 30 मई 2026