- सोशल मीडिया के समाचारों का मनोवैज्ञानिक प्रभाव विषय पर किया शोध, पत्रकार साथियों ने दी बधाई इंदौर (ईएमएस)। वरिष्ठ पत्रकार एवं इंदौर प्रेस क्लब के पूर्व उपाध्यक्ष सुनील जोशी को शनिवार को इंदौर प्रेस क्लब में आयोजित एक गरिमामयी समारोह में सम्मानित किया गया। श्री जोशी को हाल ही में सोशल मीडिया के समाचारों का मनोवैज्ञानिक प्रभाव जैसे समसामयिक और महत्वपूर्ण विषय पर पीएचडी (Ph.D.) की उपाधि प्राप्त हुई है। प्रेस क्लब अध्यक्ष दीपक कर्दम के नेतृत्व में आयोजित इस सम्मान समारोह में शहर के अनेक वरिष्ठ पत्रकारों और छायाकार साथियों ने शिरकत की। उपस्थित सभी साथियों ने श्री जोशी को इस शैक्षणिक उपलब्धि पर बधाई दी और वर्तमान दौर में इस बेहद प्रासंगिक विषय पर किए गए उनके शोध कार्य की मुक्त कंठ से सराहना की। इस अवसर पर इंदौर प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष अरविंद तिवारी, प्रेस क्लब महासचिव प्रदीप जोशी, उपाध्यक्ष संजय त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष मुकेश तिवारी एवं कार्यकारिणी सदस्य अभय तिवारी प्रमुख रूप से उपस्थित थे। उनके साथ ही वरिष्ठ पत्रकार डॉ. अर्पण जैन, प्रदीप जोशी, मार्टिन पिंटो, राजेंद्र कोपरगांवकर, लोकेश कश्यप, सौरभ पंवार, लोकेंद्र सिंह चौहान सहित मालवा इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड मैनेजमेंट की प्राचार्य डॉ. संगीता सिंघानिया भारूका और मालवा समूह के कुलसचिव मयंक माथुर ने भी समारोह में सम्मिलित होकर श्री जोशी को शुभकामनाएं दीं। प्रकाश/30 मई 2025