भोपाल(ईएमएस)। आचार्य संभव सागर महाराज के शिष्य मुनि संभव सागर महाराज के सा संघ सानिध्य में चौक धर्म शाला में श्री सिद्ध चक्र विधान शुरू हुआ। भगवान जिनेंद्र का अभिषेक शांति धारा के साथ विशेष पूजा अर्चना की गई। प्रवक्ता अंशुल जैन ने बताया अनुष्ठान के पुण्यर्जक परिवार श्रीमती पांचू बाई सुहाग मल जैन ऋषभ मंजू जैन हैं। चौक जिनालय से गाजे बाजे के साथ घट यात्रा निकली, कमल श्री, विनोद विपिन एम पी टी परिवार ने ध्वजा रोहण किया। प्रभु की भक्ति में भक्ति नृत्य हुआ। अनुष्ठान में अविनाश भैया के निर्देशन में मंडल शुद्धि, पात्र शुद्धि, सकलीकरण की क्रिया मंत्रोच्चार के साथ की गई। मुनि संभव सागर महाराज ने अनुष्ठान का महत्व बताते हुए कहा - धार्मिक अनुष्ठान के आयोजन में परिणामों की विशुदि आवश्यक है, शत्रुता - मित्रता हर परिस्थिति में भावना स्थिर रखे। इस अवसर पर प्रमुख पात्रों सो धर्म इंद्र प्रियंका महेंद्र, कुबेर आशा विजेंद्र, महाज्ञानायक प्रतिभा सचिन यज्ञ नायक पूर्ति शशांक आदि ने विधि विधान से क्रिया की समाज के अनेक लोग मौजूद थे। अंशुल जैन / 30 मई, 2026