क्षेत्रीय
30-May-2026
...


हरदा (ईएमएस)। अभियान के तहत ब्लॉक समन्वयक सलमा खान ने खिलाड़ियों को साइबर सुरक्षा जागरूकता हेतु थाना परिसर का भ्रमण कराया। इस अवसर पर साइबर एक्सपर्ट एवं थाना प्रभारी रोशनलाल भारती ने खिलाड़ियों को साइबर अपराधों से बचाव, सुरक्षित इंटरनेट उपयोग, ओटीपी एवं पासवर्ड सुरक्षा, सोशल मीडिया सावधानियों तथा ऑनलाइन ठगी से बचने के उपायों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने खिलाड़ियों को जानकारी देते हुए बताया कि मोबाइल पर आ रहे इंटरनेशनल कॉल को रिसीव नहीं करें। किसी भी प्रकार के ऐप मोबाइल गेम्स को डाउनलोड न करें। यातायात के नियमों का पालन करें, नाबालिग बच्चे मोटर सायकल न चलाए, हेलमेट का इस्तेमाल करें। नशीले पदार्थों के सेवन से बचे। उन्होंने खिलाड़ियों को जागरूक एवं सतर्क नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। भ्रमण के दौरान एएसआई अनीता शर्मा ने खिलाड़ियों को थाना परिसर का भ्रमण कराते हुए थाने की कार्यप्रणाली, पुलिस व्यवस्था एवं नागरिक सहायता संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। इस दौरान हाकी कोच संदीप सौदे फुटबाल कोच इमरान खान , अकरम खान, सहित सभी खिलाड़ियों ने कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए साइबर सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त की। ईएमएस/ मोहने/ 30 मई 2026