राज्य
30-May-2026


-स्वास्थ्य शिविर में मौजूद चिकित्सक हाथरस (ईएमएस)। आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु के निर्देशानुसार संचालित आयुष आपके द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत शनिवार को हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव मेंडू में एक विशाल आउटरीच स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का संचालन क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी (अलीगढ़) डॉ. नरेंद्र कुमार के निर्देशन में किया गया।यह स्वास्थ्य शिविर राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय बस्तोई, राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय मेंडू तथा राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय बरवाना के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। शिविर में कुल 120 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें रोगानुसार चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। साथ ही सभी मरीजों को आवश्यकता अनुसार निःशुल्क औषधियों का वितरण भी किया गया।चिकित्सकों की टीम ने ग्रामीणों को ग्रीष्म ऋतु के दौरान स्वास्थ्य संरक्षण के लिए आहार-विहार संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। इसके अलावा योग और प्राणायाम को दैनिक जीवन में अपनाने तथा रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के उपायों पर भी विस्तार से जानकारी दी गई।शिविर में मरीजों की जांच और दवा वितरण के लिए विशेष काउंटर स्थापित किए गए थे। इस दौरान डॉ. अर्चना, डॉ. देवराज, फार्मासिस्ट डॉ. प्रदीप कुमार तथा डॉ. शिखा ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया।शिविर की व्यवस्थाओं में वार्ड बॉय भूपेंद्र, ममता, रामवीर, मोनू तथा सुनील ने महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया। ग्रामीणों ने शिविर के आयोजन की सराहना करते हुए इसे स्वास्थ्य सेवाओं को घर-घर तक पहुंचाने की प्रभावी पहल बताया। ईएमएस/ नीरज चक्रपाणी/ 30 मई 2026